छत्तीसगढ़

दूसरे दिन भी जारी रहा राजस्व के अधिकारी-कर्मचारियों का हड़ताल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
राजस्व संबंधित काम कराने आए किसान तहसील कार्यालय बंद होने से लौटे वापस
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आव्हान पर दूसरे दिन भी जारी रहा राजस्व के अधिकारी-कर्मचारियों का हड़ताल, जिसकी वजह से सोमवार व मंगलवार को तहसील कार्यालय बंद रहा। राजस्व अधिकारियों के हड़ताल से आमजन परेशान रहे। दूसरे दिन भी तहसील कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। दो दिनों से राजस्व संबंधित सभी प्रकार का काम ठप पड़ा हुआ है।
विदित हो कि रायगढ़ जिले में नायब तहसीलदार, लिपिक व भृत्य के साथ मारपीट की घटना को लेकर कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त करते प्रदेश में हड़ताल शुरू कर दिए है। हड़ताल का असर लवन तहसील, जिला सहित पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है।  लवन तहसील क्षेत्र के किसान पिछले दो दिनों से राजस्व संबंधित कार्योे के लिए रोजाना तहसील दफ्तर का चक्कर लगाकर मायूस लौट रहे है। हड़ताल की वजह से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने  बंटवारा, नामांतरण सहित कार्यो के लिए किसान व आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे कर्मचारियों की मांग है कि मारपीट में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अन्य मांगों को पूरा किया जाये। मांगे पूरी नहीं होने तक कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दिया गया है। वही, हड़ताल की वजह से तहसील कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित है। जिससे शासन को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button