छत्तीसगढ़न्यूज़

4वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने 9 डायरेक्शनल माइंस बरामद कर माओवादियों के नापाक मनसूबो को किया नाकाम।

बिप्लब कुण्डू–

पखांजुर। नक्सली गश्त के दौरान बीएसएफ के 4वी सुरक्षा बल के जवानों ने कोयलीबेड़ा थाना से मात्र 11 किमी की दुरी पर माओवादियों द्वारा सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने की नियत से लगाए 9 नग डायरेक्शनल माइंस (पाईप बम) को बरामद कर माओवादियों के नपाक इरादों पर पानी फेर दिया है।

मिली जानकारी अनुसार 22 फरवरी को सुबह कोयलीबेडा के बीएसएफ के 4वी सुरक्षा बल के जवान नक्सली गश्त पर निकले थे उसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली की अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम जुमड़ा के जंगलों में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए भारी मात्रा में बम लगा रखे हैं, जवान मुखबिर की बताए स्थान पर कोयलीबेडा थाना से महज 11 किमी की दुरी पर ग्राम जुमडा़ के जंगल पहुंची और संदिग्ध स्थानों पर बारिकी से सर्चिंग किया जिसमें जवानों ने माओवादियों द्वारा लगाए गए 09 नग डायरेक्शनल माइंस (पाइप बम) जिसकी एक बम की वजन लगभग 15 किलो को बरामद करने में सफलता हासिल कर जवानों ने माओवादियों के नापाक मंसूबों को एकबार फिर नाकाम कर दिया है।
सीमा सुरक्षा बल के इस सफलता पर एस के त्यागी, महानिरीक्षक, आईजी (स्पेशल ऑप्स) छत्तीसगढ़ ने 4 वी सुरक्षा बल के सभी जवानों को बधाई दिया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button