देश विदेश

घर के पीछे खेल रहे बच्चे ने गेंद समझकर उठा लाया बम, हुआ तेज विस्फोट, चपेट में आए 4 बच्चे …

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित एक मैदान में खेल रहे बच्चों ने गेंद समझकर बम उठा लिया. बच्चों के बम उठाते ही वहां पर जोरदार विस्फोट हुआ. इस धमाके में 4 बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए. मैदान में तेज विस्फोट की आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और सभी जख्मी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका उपचार चल रहा है.

घायल बच्चों की पहचान नजमा, रूजिया और रहीमा, अतिया के रूप में की गई है. घटना के समय, मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि धमाका गांव के मोनिर शेख नाम के व्यक्ति के घर के पीछे हुआ. दोपहर के समय कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे. तभी बच्चों में से किसी एक ने बम को गेंद समझकर उठा लिया और बम फट गया. वहीं, इस प्रकार के बम धमाके की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल से इस प्रकार के धमाकों की खबरें अक्सर आती रहती हैं.  इससे पहले रविवार की रात आसनसोल के रानीगंज के रामबागान में डकैती की वारदात को लेकर इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी. पुलिस और डकैतों के बीच हुई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी और एक डकैत जख्मी हो गया था. पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया और उनके पास से गोला बारूद सहित आधुनिक सॉकेट बम भी बरामद किए गए. बमों को बाद में रानीगंज में एक सुनसान जगह पर नष्ट कर दिया गया.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button