छत्तीसगढ़

लगातार आबकारी एक्ट की कार्रवाई से कोचियो में मचा हडकंप 

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)
कंडा में छुपाकर रखा था 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देश पर लवन चौकी द्वारा क्षेत्र के गांव में शराब कोचियों के ठिकानो पर दबिश देकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कोचियो के द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए जमीन के अन्दर,  पैरा, पानी अन्दर, कंडा के भीतर अवैध कच्ची महुआ की शराब को छुपाकर रखकर बिक्री की जा रही है।  इसी कड़ी में ग्राम कोहरौद में एक युवक के द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए गोबर में छिपाकर रखा हुआ था। जिसे पुलिस टीम ने एक आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया। लवन चौकी प्रभारी भीम कुमार सोम ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर नकेल कसने को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है।
प्रदत्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोहरौद निवासी भूपेन्द्र कुर्रे पिता सुखचंद कुर्रे उम्र 28 वर्ष के द्वारा बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ की शराब रखकर लोगो को बिक्री कर रहा है कि सूचना मिलने पर लवन पुलिस केे द्वारा टीम बनाकर आरोपी भूपेन्द्र के घर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी अपने घर के परछी में कंडा में छुपाकर रखे एक सफेद कलर की प्लास्टिक डिब्बा 15 लीटर क्षमता वाली में 15 लीटर व सफेद रंग की जरिकेन में 5 लीटर अवैध रूप से कच्ची महुआ की शराब मिला। जुमला लीटर 20 व कीमती 4 हजार रूपये को आरोपी के पास से जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्व धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button