छत्तीसगढ़

​​​​​​​रायपुर : बोर्ड परीक्षा हेल्पलाईन से हिन्दी में निबंध, व्याकरण संबंधी प्रश्नों का हुआ निराकरण

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर, 28 फरवरी 2022

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा बोर्ड परीक्षा के लिए स्थापित हेल्पलाईन टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर आज 28 फरवरी को 102 विद्यार्थियों ने फोन पर अपनी समस्याओं का समाधान किया। हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर पर विषय-विशेषज्ञों से विद्यार्थियों द्वारा हिन्दी में निबंध, व्याकरण और प्रश्न पत्र संबंधी पूछे गए प्रश्नों का निराकरण किया गया। इस दौरान विषय-विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इस टोल फ्री नम्बर पर प्रातः 10.30 से 5.00 बजे तक विद्यार्थी, पालक, शिक्षक अपनी समस्या बताकर समाधान प्राप्त कर सकते है। हेल्पलाइन में आज विषय-विशेषज्ञ श्रीमती निशा शर्मा, श्री रागिनी अवस्थी, डॉ. लिली साहू और श्रीमती कुसुम त्रिपाठी ने हिन्दी विषय से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया। साथ ही मंडल के उप सचिव और सहायक प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों की अन्य विषय संबंधी समस्याओं का समाधान किया।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button