छत्तीसगढ़न्यूज़

गरियाबंद: दोस्तों के बीच चाकूबाजी, दो घायल, एक गिरफ्तार, जल्द कुछ और

गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज

गरियाबंद। फिंगेश्वर के चैतरा मोड़ पर बीती रात चाकूबाजी की वारदात हुई है। घटना में दो युवक घायल हुए है। वही पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियों की संभावना व्यक्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चैतरा निवासी डिगेश्वर साहू की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक फिंगेश्वर निवासी चन्द्रशेखर साहू कल रात अपने साथियों के साथ बाबा कुटी पहुंचा था। वहां उसने हाथ मुक्के ओर चाकू से उन पर हमला बोल दिया। जिसमें वह स्वयं ओर उसका एक दोस्त घायल हो गया है।

पीड़ित के मुताबिक आरोपित ने इससे पहले उसे फोन पर धमकी दी थी और फिर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकठ्ठा हो गयी और कार्रवाई की मांग करने लगे।

फिंगेश्वर पुलिस ने चन्द्रशेखर साहू ओर उसके साथी तीजेश बंजारे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वही चन्द्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई है। पुलिस ने 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामले की अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित डिगेश्वर और आरोपित चंद्रशेखर दोस्त है। दोनों का किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर दोनों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गयी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button