अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक गंभीर अस्पताल में कराया गया भर्ती

आप की आवाज
अज्ञात वाहन ने देहजरी पत्ता गोदाम के सामने युवक को मारी जबर्दस्त टक्कर, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
खरसिया== मिली जानकारी अनुसार आज दिनांक 07 मार्च की भोर सुबह देहजरी के पत्ता गोदाम में बावर्ची का काम करने वाला युवक लेखराज साहू, निवासी – सक्ति सुबह लगभग 5 बजे टहलने निकला था की किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे युवक का पैर बुरी तरह से कुचल गया  व दोनों पैर की हड्डी पूरी तरह टूट गई ।
        स्थानीय पत्रकार सुशांत पटेल के द्वारा 112 को डायल कर जानकारी दी गई, ततपश्चात उसे खरसिया सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

Show More
Back to top button