न्यूज़

नर्सिंग कॉलेज के अकाउंटेंट ने प्राचार्या को उतारा मौत के घाट, जानिए मामला

दमन : दमन के एक नर्सिंग कॉलेज के एक कर्मचारी को उसी संस्थान की प्राचार्या की हत्या करने और उनके शव को कार में जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सिलवासा पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 45 वर्षीय कनिमोझी अरमुगम की गुमशुदगी की शिकायत एक मार्च को सिलवासा थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस को जांच के दौरान सावन पटेल नामक व्यक्ति पर शक हुआ जो दमन के उसी कॉलेज में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता था जहां अरमुगम प्राचार्या थीं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “अरमुगम को मेस की राशि और प्रवेश शुल्क में वित्तीय अनियमितताओं का पता चल गया था जो पटेल ने की थीं। उन्होंने कई बार पटेल को चेतावनी दी थी। पटेल ने 28 फरवरी को उनकी कार में चलने का अनुरोध किया और अनियमितताओं की जानकारी देने का वादा किया।”

अधिकारी ने कहा, “उसने उन्हें कार में ही मार दिया और इसके बाद उसने वापी शहर में शव के साथ कार को आग लगा दी।’’

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button