भाजपाइयों ने जमकर मनाया जश्न घर-घर बांटी मिठाईयां बाजे गाजे के साथ किया नगर भ्रमण

आप की आवाज
* भाजपाइयों ने जमकर मनाया जश्न, घर-घर बाटी मिठाई*
*खरसिया=  = उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड के चुनाव नतीजों को लेकर नगर भाजपा ने जश्न मनाते हुए घर-घर मिठाई बांटी। वहीं भाजपा कार्यालय से जीत का जश्न मनाते हुए बाजे-गाजे के साथ नगर भ्रमण किया।
     इस दौरान उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर भगवा गुलाल उड़ा कर जमकर होली खेली। ऐसे में पूरा वातावरण भगवामय नजर आने लगा। रैली के गुजरने के बाद का माहौल यूं लग रहा था मानो होली का दिन आज ही हो। देर तक वातावरण में रंग गुलाल की महक फैली रही। उत्साही कार्यकर्ता यह कहते जा रहे थे कि असत्य पर सत्य की विजय हुई है और आज ही दशहरा दीपावली और होली मनाएंगे।
  भाजपाइयों का उत्साह इसी बात से समझा जा सकता है कि जगह-जगह भजिया पकौड़ा एवं रसगुल्लों का स्टॉल लगाया गया। वहीं घर-घर पहुंचा कर मिठाई बांटी गई। भाजपा नेता जिला मंत्री महेश साहू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने से यह साफ हो गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पूरे देश पर अपना परचम पुनः लहराएगी। वहीं युवा नेता जयप्रकाश डनसेना ने कहा कि यह जीत सच्चाई की जीत है। रैली में नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, नूतन पटेल, विजय शर्मा, जोगिंदर सिंह, बंटी सोनी, सुमीत रावलानी आदि अनेक युवाओं सहित चपले मंडल, महका मंडल और जोबी मंडल के युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button