वाह सर गजब है! 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका लेकर स्कूटी में घूम रहे थे प्राचार्य महोदय

मुंगेली:

[img-slider id="274450"]
लोरमी में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्राचार्य और जिम्मेदार 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका लेकर स्कूटी से घूम रहे हैं। बिना सुरक्षा के स्कूटी से उत्तर पुस्तिका लेकर सड़क पर घूमना, कई सवाल खड़े करता है।

दरअसल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा ली जा रही है। इस बार ऑफलाइन परीक्षाएं हुई हैं। उत्तर पुस्तिका को आज शिक्षा विभाग के जवाबदार कर्मचारियों के द्वारा मुंगेली के बीआर साव स्कूल में जमा करने का आदेश जारी किया गया है।

इसी के तहत लोरमी थाने में जमा उत्तर पुस्तिका को जिम्मेदार मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों में छोड़ रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले में जिले के शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button