प्रेम का दर्दनाक अंत, एक्स BF ने चाक़ू से 10 बार गोदकर ली प्रेमिका की जान, हाथ काटकर फेंका

अहमदाबाद: गुजरात के वडोदरा में एक 19 वर्षीय युवती की हत्या का हैरतअंगेज़ मामला प्रकाश में आया है. दरअसल, यहां तृषा सोलंकी नामक एक युवती अपने मामा के घर रहकर कंपीटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रही थी. रोज़ाना की तरह जब युवती ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली तो आरोपी ने मौके का लाभ उठाया. उसने धारदार हथियार से 10 से अधिक बार हमला करके युवती का क़त्ल कर डाला और बाद में उसका एक हाथ भी काटकर वहीं फेंक दिया.

पुलिस के अनुसार, जब आरोपी युवक ने युवती पर हमला किया तो उसकी चीख सुनकर खेत में काम कर रहे मजदूर भागकर मौके पर पहुंचे. उन्हें वहां आता देख आरोपी मौके से भाग निकला. हालांकि एक मजदूर ने आरोपी को देख लिया था. जिसके बाद पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया. आरोपी की शिनाख्त कल्पेश के रूप में हुई. पुलिस पूछताछ में आरोपी कल्पेश ने बताया कि वह युवती को जानता था. और दोनों रिलेशनशिप में थे. मगर तीन वर्ष पूर्व युवती पढ़ाई के लिए गोधरा अपने मामा के घर आ गई. जिसके बाद तृषा ने कल्पेश से संबंध तोड़ दिया. कल्पेश अक्सर तृषा को फोन किया करता था. मगर तृषा उसका फोन नहीं उठाती थी. इसी बीच आरोपी को पता चला कि तृषा अब दूसरे लड़के के साथ संबंध में है. इसका पता चलते ही कल्पेश को गुस्सा आ गया और उसने तृषा की हत्या की योजना बनाई.

इसके लिए उसने तृषा को किसी तरह अंतिम बार मिलने के लिए मनाया. उसने तृषा को मिलने के लिए मुजारी गांव बुलाया. तृषा कोचिंग के बाद उससे मिलने के लिए वहां पहुंच गई. तृषा को देखते ही कल्पेश ने उस पर धारदार हथियार से 10 से भी अधिक बार हमला करके उसकी हत्या कर दी. उसने युवती का एक हाथ भी काट डाला और उसे भी वहीं फेंक दिया. बताया जा रहा है कि तृषा पढ़ने में काफी होशियार थी. वह पुलिस में भर्ती होना चाहती थी. हाल ही में उसने गुजरात पुलिस की एक परीक्षा भी पास की थी.

Share This Article
Leave a review