अब गोमूत्र की बारी : छत्तीसगढ़ सरकार खरीदेगी गोमूत्र, सीएम बोले- 15 दिन में मांगी गई है रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार गोबर के बाद अब गोमूत्र खरीदने की तैयारी कर रही है। सरकार ने इस पर 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है। बुधवार को कृषि और ऊर्जा विभाग की बैठक के बाद सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि, बैठक में गोठान और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि बजट में हमने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए 600 करोड़ का प्रावधान किया है। किस तरह से यहां कार्य किये जायेंगे, इसकी रणनीति बनाई गई है। गोबर की तरह गौमूत्र भी सरकार खरीदेगी, इस पर 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है। सीएम ने कहा कि, बिजली विभाग में भी बहुत सारे सुधार करने हैं। उस मामले में विस्तार से चर्चा की गई है। चुनाव के बाद सभी चीजों के दाम बढ़े

[img-slider id="274450"]
कांग्रेस के महंगाई मुक्त भारत अभियान पर सीएम बोले- पांच राज्य के चुनाव तक के ही पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई, जैसे ही पांच राज्यों के चुनाव पूरे हुए पेट्रोल-डीजल, एलपीजी, सीएनजी सब में भारी वृद्धि हो रही है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में कमी आई है, तो फिर महंगाई क्यों बढ़ रही है, ये सवाल है। भाजपा में प्रदेश के नेताओं की उपेक्षा पूर्व सीएम रमन सिंह को पार्टी द्वारा तवज्जो नहीं दिए जाने पर कहा- दूध से जैसे मक्खी को निकाल कर फेंकते हैं, वैसे उनकी हालत हो गई है। प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी जी आती हैं, लेकिन प्रदेश के नेताओं को बैठक में नहीं बुलाया जाता। भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश के नेताओं की उपेक्षा हो रही है। मैं नहीं समझता कि यह उचित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button