
दूल्हे ने दुल्हन को छोड़ सास के गले में डाल दिया वरमाला, स्टेज पर ही दे दनादन.. वीडियो वायरल
सोशल मीडिया में कोई भी चीज सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान रह गए हैं। इस वीडियो में दूल्हा शराब के नशे में दिखाई दे रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा शराब के नशे में इतना धुत है कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है। इसी चक्कर में स्टेज पर जयमाला के दौरान वह दुल्हन की बजाय अपनी सास को वरमाला पहनाने लगता है। वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि शादी के स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन दोनों खड़ें हैं। स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा होता है। दूल्हा अपने हाथों में वरमाला लिए दिखाई देता है। इसके बाद जब उससे दुल्हन को वरमाला डालने के लिए कहा जाता है तो वह नशे में दुल्हन की जगह उसकी मां को वरमाला पहनाने लगता है। यह देख आस-पास खड़े लोग उसे रोकते हैं।
हालांकि वह नशे में इतना धुत था कि उससे संभला नहीं गया और दुल्हन को वरमाला डालने से पहले ही वह सोफे पर गिर जाता है। यह देख दुल्हन भी हैरान रह जाती है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। वीडियो किसी नाटक का पार्ट भी हो सकता है।