गांधी ग्राम कुलगांव का कलेक्टर ने किया अवलोकन मवेशियों को गौठान में लाने दिये निर्देश

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–2.4.22

गांधी ग्राम कुलगांव का कलेक्टर ने किया अवलोकन मवेशियों को गौठान में लाने दिये निर्देश

पखांजुर।
कुलगांव में स्थापित गांधी ग्राम का कलेक्टर चन्दन कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए मछली आहार निर्माण इकाई, प्रशिक्षण केन्द्र सह बकरी पालन इकाई, मशरूम उत्पादन ईकाई, केज सिस्टम द्वारा लेयर फार्मिंग, स्पॉन उत्पादन इकाई एवं वर्मीटांका, पौध रोपण हेतु नर्सरी तैयारी करने का कार्य इत्यादि का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव के चरवाहों से चर्चा कर गौठान में मवेशियों को लाने तथा चारा-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करे। गांधी ग्राम में लघु वनोपज पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आवासीय प्रशिक्षण देने के साथ महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने निर्देशित किये।
गौरतलब है कि गांधीग्राम कुलगांव में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, डारमेंट्री, रेसीडेंसियल रूम, किचन हॉल, महिला स्व-सहायता समूह के कार्यशाला के लिए शेड का निर्माण, चबूतरा निर्माण, प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण किया गया है। यहां पर भूमिगत सिंचाई पाईपलाईन बिछाई गई है, अलंकृत उद्यान तैयार किया जा रहा है। गांधी ग्राम में मछली आहार निर्माण इकाई स्थापित की गई है, जिसका संचालन महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। तालाब में मछली पालन भी किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख रूप से कतला, रोहू, मृगल इत्यादि मछली के बीज डाले गये हैं। इसी प्रकार बकरी पालन इकाई, मुर्गी पालन एवं दाल मिल तथा मिनी राईस मिल इत्यादि स्थापित किया गया है, जिसका संचालन महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। गौठान में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट भी बनाये जा रहे है। कलेक्टर चन्दन कुमार ने महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों से बातचीत कर उत्साहवर्धन करते हुए अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
निरीक्षण के दौरान डीएफओ कांकेर आलोक वाजपेयी, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक बिरबल साहू, उप संचालक कृषि एन.के. नागेश, पशुधन विभाग के उप संचालक डॉ. सत्यम मित्रा, जनपद सीईओ अश्वनी यादव, उद्यानिकी अधिकारी व्ही.के गौतम, ग्राम सरपंच कमलेश पदमाकर सहित महिला समूह के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button