हिन्दू महिलाओं के कपड़े फाड़े, विरोध करने पर तलवार से हमला…और फिर हैवानियत की कोई हद नहीं

3 Min Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक मुस्लिम बहुल गाँव में महिलाओं को अश्लील इशारे करने का विरोध करने पर एक हिंदू परिवार के घर में घुस कर उस पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ करने और उनके कपड़े फाड़ने की भी बात सामने आई है। इसके साथ ही हिंदू परिवार को बस्ती छोड़कर जाने की धमकी भी दी गई है। शिकायत के बाद यूपी पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने बस्ती छोड़कर जाने की धमकी देने की बात का खंडन किया है।

बरेली के थाना बहेड़ी के जाम सावंत जनूबी गाँव मुस्लिम बहुल है। यहीं पर पीड़ित हिन्दू परिवार भी रहता है। पीड़ित परिवार के मुखिया का आरोप है कि उनका पड़ोसी रफीक और उसके बेटे- राशिद, आसिफ, आरिफ और जाहिद अपनी छत पर चढ़कर, उसके (हिन्दू परिवार) घर की महिलाओं को अश्लील इशारे करते हैं। 28 मार्च 2022 की रात लगभग 10 बजे इन लोगों के साथ 10-12 अज्ञात युवक भी छत पर मौजूद थे और उसके घर की महिलाओं को देखकर वे लोग अश्लील इशारे कर रहे थे। जब उसने विरोध किया गया तो आरोपियों ने उनके घर पर पथराव कर दिया और तलवार से परिवार पर हमला कर दिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने उसके भाई का सिर फोड़ दिया और घर की महिलाओं एवं लड़कियों को पकड़कर उनके साथ अश्लील हरकतें भी की। आरोपियों ने हिन्दू महिलाओं के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित का यह भी कहना है कि आरोपितों ने धमकी देते हुए कहा कि वे हिंदुओं को अब बस्ती में रहने नहीं देंगे। इस मामले में पीड़ित ने थाने में शिकायत दी, जिसके आधार पर 9 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान दो आरोपितों रफीक और कासिम को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य लोगों की खोजबीन जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a Comment