




जशपुर बगीचा- जशपुर जिला के विकास खण्ड बगीचा में संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रदेश सरकार के सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को नगरपंचायत अध्यक्ष डॉ सीडी बाखला के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि नगरपंचायत उपाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता उपस्थिति में वितरित किया गया। विदित हो कि सरकार बेटियों के उत्साह बढ़ाने एवं स्वयं के साधन में विद्यालय जा सकें इस मंशा से सायकल वितरण करता है।उक्त कार्यक्रम में संबोधित करते हुए नगरपंचायत अध्यक्ष डॉ सीडी बाखला ने सरकार के द्वारा दिये जा रहे सरस्वती सायकल योजना को बेटियों पर अच्छा कारगर साबित होने की बात कहा। वहीं नगरपंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने अपने सम्बोधन में दिए जा रहे इस योजना से छात्राओं में ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है और सायकल वितरण से छात्राएं अपने निर्भर पर विद्यालय आ रहे हैं ये बहुत बड़ी बात है कहा।आगे उन्होंने सरकार के महत्वकांक्षा योजना को भी विस्तार से समझाये।उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद सदस्य एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आठवले)के जिला प्रभारी विपिन सिंह,पार्षद गीता सिन्हा, पार्षद ताहिर चिश्ती,पार्षद भागवत मिश्रा, संगीता शर्मा एल्डरमेन नासिर सिद्धकी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आर एन कौशले,संस्था के प्राचार्य सुदर्शन पटेल एवं संस्था के सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।




