कोरोना: जिस वेरिएंट के कारण चीन को लगाना पड़ा लॉकडाउन, वो भारत भी आ गया; इस शहर में दहशत

मुंबई: कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट XE ने भारत में भी दस्तक दे दी है। इसके वायरस का पहला केस बुधवार को मुंबई में दर्ज किया गया है। कुल 376 नमूनें लिए गए थे, जिनकी जांच में एक मरीज में कोरोना के XE वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई। इस वैरिएंट की शुरुआत युनाइटेड किंगडम से हुई थी।

वही BMCने अपने ताजा सीरो सर्वे में बताया है कि शहर में XE वैरिएंट और कप्पा वैरिएंट के एक-एक मामले की पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कुल 230 व्यक्तियों की रिपोर्ट सीरो सर्वे के लिए भेजी गई थी। इनमें से 21 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। किसी भी शख्स को ऑक्सीजन या फिर गहन निगरानी की आवश्यकता नहीं पड़ी।

 

बता दे कि XE स्ट्रेन का पहली बार यूके में 19 जनवरी को पता चला था तथा तब से 600 से अधिक XE मामलों की पुष्टि हो चुकी है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (HSA) की मुख्य चिकित्सा सलाहकार सुजैन हॉपकिंस का कहना है ने बताया कि अभी तक इसकी संक्रामकता, गंभीरता या उनके खिलाफ कोरोना टीकों की प्रभावशीलता के बारे में निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

Share This Article
Leave a review