छत्तीसगढ़

नक्सलियों की कायराना करतूत, सहायक आरक्षक को बीच बाजार में उतारा मौत के घाट

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कथित तौर पर गांव के बाजार में एक पुलिसकर्मी की रविवार को काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बीजापुर से 73 किलोमीटर दूर मिरतुर गांव में उस समय घटी जब सहायक आरक्षी गोपाल काडती साप्ताहिक बाजार में गए थे।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावार सादे कपड़े में थे और उन्होंने धारदार हथियार से काडती पर हमला किया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि काडती मिरतुर पुलिस थाने में तैनात थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हमले के तरीके से संकेत मिलता है कि घटना को नक्सलियों के एक छोटे दल ने अंजाम दिया है।पुलिस टीम को हमलावरों की तलाश करने के लिए इलाके की छानबीन करने भेजा गया है।’’ उन्होंने बताया कि मृतक मिरतुर गांव के ही निवासी थे और पुलिस थाना परिसर में संतरी की ड्यूटी करने के बाद बाजार गए थे। अधिकारी ने बताया कि कडती वर्दी में थे और जब हमला हुआ तो उनके पास हथियार नहीं था।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button