न्यूज़

दुर्गुकोंडल शिवसेना ने क्षेत्र के जनता की समस्याओ को जानने हेतु गांव गांव का किया दौरा….

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–11.4.22

दुर्गुकोंडल शिवसेना ने क्षेत्र के जनता की समस्याओ को जानने हेतु गांव गांव का किया दौरा….

पखांजुर
दुर्गुकोंडल शिवसेना द्वारा क्षेत्र के आम जनता, किसान, मजदूर ,नौजवान, गरीबों की जन समस्याओं को जानने हेतु गांव-गांव दौरा किया जा रहा है। एव उनकी जन समस्याओं को दूर करने हेतु ग्रामीणों को साथ लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी तारतम्य में शिवसेना दुर्गुकोंडल द्वारा दुर्गुकोंडल ब्लाक के ग्राम पंचायत बरेहली के आश्रित ग्राम झरीपारा का दौरा किया गया ।जहां शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा गांव की समस्याओं को जाना गया। गांव के आम जनता के साथ मुलाकात किया गया तत्पश्चात शिवसेना द्वारा गांव की समस्याओं को लेकर कांकेर कलेक्टर के नाम समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर डिप्टी कलेक्टर कांकेर को ज्ञापन सौंपा गया ।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से चंद्रमौली मिश्रा, महेश वासुदेव, धर्मेंद्र यादव, अनीस नरेटी, सुखचंद मंडावी, हम सिंह ,लोचन नरेटी एवं अन्य शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे ।ज्ञापन में शिवसेना द्वारा कहा गया है कि अगर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है तो शिवसेना ग्रामीणों को साथ लेकर जन आंदोलन करने मजबूर होगी।

सुखचंद मंडावी, शिवसेना दुर्गुकोंडल

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button