शर्मनाक! 83 वर्षीय महिला के साथ सैनिक ने किया रेप, आपबीती सुनकर काँप उठेगी रूह

यूक्रेन से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है जिसकी आपबीती एक 83 वर्षीय महिला ने सुनाई है। महिला ने बताया- उनके साथ विदेशी सैनिक ने रेप किया। उसने मेरी गर्दन पकड़ ली। मेरा गला दब रहा था, मैं सांस नहीं ले पा रही थी। मैंने दुष्कर्म करने वाले से बोला कि मैं तुम्हारी मां की उम्र की हूं। क्या तुम अपनी मां के साथ ऐसा होने देते। लेकिन उसने मुझे चुप करा दिया। इससे अच्छा होता कि वो मुझे गोली मार देता।’

महिला ने आगे बताया कि जिस समय मेरे साथ दुष्कर्म तथा मारपीट की घटना अंजाम दी गई, मेरे पति भी घर में उपस्थित थे। किन्तु गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की वजह से वो सहायता करने में असमर्थ थे। बकौल वेरा उनके साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति एक रूसी सैनिक था, जिसने घटना को अंजाम देने के पश्चात् शराब पी तथा फिर अपनी बंदूक हवा में लहराते हुए घर से निकल गया। इस बर्बर हमले के बाद से महिला बहुत डरी और सहमी हुई हैं।

हालांकि, ये घटना पहली नहीं है, यूक्रेन की कई महिलाओं के साथ ऐसी वारदातों को अंदाज दिया गया हैं, जिसके बारे में उन्होंने विदेशी मीडिया से चर्चा की है। हाल ही में एक यूक्रेनी महिला एना (बदला हुआ नाम) ने अपने साथ हुई बर्बरता का खुलासा किया था। अपने इंटरव्यू में महिला ने बताया कि 7 मार्च को जब वह कीव से 70 किमी अपने घर में पति के साथ उपस्थित थी। तभी बंदूक की नोक पर एक विदेशी लड़ाके ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button