देश विदेश

ऑफिस में तेजी से आता है गुस्सा तो इन 3 तरीकों से करें कम

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अक्सर कई लोगों का गुस्सा बहुत खराब होता है और वह जरा-जरा सी बातों पर गुस्सा करते हैं। जी हाँ और बचपन से अक्सर सिखाया जाता है कि गुस्सा सेहत के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में बचपन में मम्मी दादी सिखाती हैं कि गुस्सा आये तो भगवान का नाम लेना चाहिए। जी दरअसल सभी यह मानते हैं कि गुस्सा सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है, हालाँकि कई बार इंसान को कुछ बातें इतनी बुरी लग जाती है कि वह गुस्सा करने के लिए मजबूर हो जाता है।

हालाँकि आज के समय में लोगों में ऑफिस में गुस्सा अधिक देखा जाने लगा है। सबसे ख़ास कर युवाओं में। आप सभी को बता दें कि गुस्सा करने से स्ट्रेस हार्मोन ज्यादा बनने लगता है, इससे टेंशन बढ़ती है। जी हाँ और इसके चलते आपको गुस्सा कंट्रोल करना सीखना चाहिए। केवल यही नहीं बल्कि ऑफिस में अक्सर गुस्सा कंट्रोल नहीं किया जा सकता लेकिन उसे कंट्रोल करने के लिए आप ये तीन तरीके अपना सकते हैं जो हम आपको बताने जा रहे हैं।

योग करने की आदत डालें- योग करने से भी गुस्सा काफी कम किया जा सकता है। ऐसे में अगर आपको भी बहुत गुस्सा आता है, तो हर दिन योग करें क्योंकि इससे मन शांत होगा।

रोज करें एक्सरसाइज- हर दिन एक्सरसाइज करेंगे तो आपको गुस्सा कम होगा। जी हाँ, और इसकी शुरुआत आप थोड़ी देर टहलने से कर सकते हैं। आपको बता दें कि रोज़ एक्सरसाइज करने से मन शांत होता है।

गहरी सांस लें- अगर ऑफिस में बहुत तेज गुस्सा आ रहा है तो आपको गहरी सांस लेनी चाहिए। जी दरअसल ऑफिस में जब भी गुस्सा आये थोड़ा बाहर टहलने चले जाएं। इसके अलावा गहरी सांस लें। इसी के साथ जब भी आपको गुस्सा आये आप या तो बाहर अपनी मनपसंद चीज़ खा लें या फिर कोई म्यूजिक सुन लें। मन शांत होगा।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button