राशिफल 21 अप्रैल: इन राशियों के जातक लापरवाही से बचें, इन 2 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

राशिफल-

मेष-शारीरिक स्थिति नरम-गरम बनी हुई है। कुछ देर लगता है कि सब सही हो गया। फिर थोड़ी ही देर में लगता है कि नहीं ये समस्‍या चल रही है। थोड़ी कन्‍फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। जीवनसाथी का स्‍वास्‍थ्‍य भी बहुत अच्‍छा नहीं चल रहा है। थोड़ा सा भाग्‍य में परिवर्तन हुआ है। परिस्थितियां अनुकूल हैं। यात्रा में लाभ का संकेत दिख रहा है। रुका हुआ काम चलने लगेगा। कुल मिलाकर कामों के प्रति आपकी स्थिति अच्‍छी हुई है। संतान की स्थिति अच्‍छी नहीं है। प्रेम में भी नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार चल रहा है। बचकर पार करें। कुल मिलाकर मध्‍यम समय है लेकिन खराबी से आप उबर चुके हैं। पीली वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें। अच्‍छा होगा।

वृषभ-नेत्र पीड़ा, सिरदर्द, साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं आपकी। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। संतान और प्रेम की भी स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है लेकिन व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आपकी स्थिति ठीक चल रही है। पीली वस्‍तु का दान करे। अच्‍छा रहेगा।

मिथुन-आय के मामले में स्थिति अच्‍छी हो चुकी है। रुपए-पैसे का स्रोत बढ़ रहा है लेकिन कोई नकारात्‍मक स्रोत न हो, इसका ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। जीवनसाथी का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है और रोजी-रोजगार में तरक्‍की भी कर रहे हैं। कुल मिलाकर परिस्थितियां अच्‍छी स्थिति कही जाएगी। संतान आपकी आज्ञा का पालन कर रही है। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी आज्ञा का पालन करते रहें।

कर्क-थोड़ा सा डिस्‍टर्बेंस चल रहा है। कामों में अवरोध है लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। अक्रामकता पर काबू रखें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। व्‍यापारिक तौर पर आप सही चलेंगे। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। लाल वस्‍तु पास रखें और अच्‍छा होगा।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं चल रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। कोर्ट-कचहरी से बचना चाहिए। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। नुकसान की आशंका है। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन कलह से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नसों और त्‍वचा की समस्‍या बढ़ सकती है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-अपनों के सहयोग से व्‍यापारिक उन्‍नति कर रहे हैं। रोजगार के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं वो मंजिल तक ले जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कुल मिलाकर यह एक अच्‍छा समय है। पराक्रम को करने का समय है। पीली वस्‍तु का दान करें। अच्‍छा होगा।

वृश्चिक-रुपए-पैसे में निरंतरता बन रही है। लिक्विड फंड की बढ़ोत्‍तरी हो रही है। वाणी अनियंत्रित न होने पाए इसका ध्‍यान रखें। निवेश करने से बचें। संतान की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम में नयापन है और व्‍यापारिक लाभ दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-ऊर्जावान बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्छा है। प्रेम और संतान भी उन्‍नति कर रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ सुखद समाचार की प्राप्ति हो रही है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें। उनका जलाभिषेक करें।

मकर-मन चिंतित रहेगा। थकान महसूस करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-आय के नवीन मार्ग बन सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम और संतान मध्‍यम रहेगा। व्‍यापार ठीक चल रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत सुधर चुका है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button