छत्तीसगढ़न्यूज़

विधायक को बुलाकर पहचाना तक नहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने नाराज विधायक कार्यक्रम में बिना शामिल हुए लौट आए निवास

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज

गरियाबंद – भाजपा विधायक प्रशासन के रवैये को लेकर फिर एकबार नाराज दिखे। स्वास्थ्य विभाग बीते कल जब स्वास्थ्य मेला का आयोजन करवाया तो क्षेत्रीय विधायक डमरूधर पुजारी को वहाँ बतौर मुख्य अतिथि बुलाया था पर अतिथि को बुलाकर स्वास्थ्य विभाग उनका आवभगत भूल गया। कार्यक्रम के जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारी वहाँ मौजूद नही थे और स्टाफ के मौजूद कुछ कर्मचारी भी विधायक को पहचान नही पाये।
इतना ही नहीं विधायक बहुत देर तक इंतजार करते रहे पर उन्हे कोई बैठने को तक नही कहा। इस बात को लेकर विधायक पुजारी भारी नाराज होकर लौट आये। जब विधायक ने इस वर्ताव को लेकर उच्च अधिकारी से बात की तो स्वास्थ्य अमला उन्हे मनाने पहुँच गया।करीबन घंटेभर स्वास्थ्य विभाग की टीम मनाता और माँफी माँगता रहा पर विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के मेला मे शामिल होने से मना कर दिया।
क्षेत्रीय विधायक ने प्रशासन पर उपेक्षा के गम्भीर आरोप लगायेऔर कहा गरियाबंद जिलेभर मे अफसर शाही हावी है।उधर विधायक के नाराज होने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन कांग्रेस के जिला उपिध्यक्ष और जनपद उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा के आतिथ्य मे मेला को सम्पन्न कराया।इधर नाराज विधायक स्वास्थ्य विभाग के वर्ताव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिलने की बात कही है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button