छत्तीसगढ़न्यूज़

बस्तर की पावन धरा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रणाम किया है और कांग्रेस के मंत्री कवासी लखमा उस धरा का अपमान कर रहे है – सांसद गोमती साय।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

मंत्री जी का सामान्य ज्ञान भी कमजोर है, चपरासी की नोकरी देने काम राज्य शासन का है, न कि प्रधानमंत्री जी का।
फरसाबहार। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्री जी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि मंत्री जी स्वयं अपनी मातृभूमि का अपमान कर रहे है कि प्रधानमंत्री मंत्री वंहा क्या करके गए है जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर की धार को प्रणाम किया और विकास की बात कही।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने बस्तर के विकास के लिए एनएच-130सी में मदांगमुड़ा से देवभोग ओडिशा सीमा खण्ड में 120.37 करोड़ रूपए की लागत से 27.50 किलोमीटर की लम्बाई से बनने वाली दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना, एनएच-30 में केशलूर से जगदलपुर खण्ड में 82.76 करोड़ रूपए की लागत से केशलूर के समीप चार-लेन रेलवे ओवर ब्रिज, राजनांदगांव से बैलाडीला राज्यमार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य का दो दिन पहले ही शिलान्यास किया है।
श्रीमती साय ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री ये चाहते है कि राज्य सरकार का भी काम केंद्र सरकार करें। और ये मुफ्त में वाहवाही लूटने का काम करें। श्रीमती साय ने कांग्रेस के मंत्री को सलाह देते हुए कहा कि कुछ बयान देने के पहले उस विषय मे जानकारी हांसिल कर ले तब बोले, क्योंकि जनता आपका झूठ तत्काल समझ जाती है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button