छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चल रहा गुंडाराज, डॉ. रमन ने सीएम भूपेश पर साधा निशाना, कहा- विरोध की आवाज को कुचला जा रहा

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आंदोलन कर रहे किसानों को एनआडीए परिसर से बलपूर्वक हटाने पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार पर हमला बोला। ट्वीट कर डॉ. रमन ने कहा कि जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। गुंडाराज चल रहा छत्तीसगढ़ में, विरोध की हर आवाज़ को कुचला जा रहा है। भूपश बघेल यह तानाशाही छत्तीसगढ़ के अन्नदाता बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बस कुछ महीने और इनका अहंकार भी हारेगा।

डॉ. रमन ने कहा कि भाजपा गृह विभाग के आदेश के खिलाफ कोर्ट जाएगी। प्रदेश में धरना, प्रदर्शन, जुलूस रैली पर पाबंदी लगाना ठीक नहीं है। अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा पूरा करने की बजाय उनके आंदोलन को दबाया गया। किसानों का पंडाल भी उखाड़ा गया। डॉ. रमन ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से किसान, जनता और कर्मचारी असंतुष्ट हैं। वे खुलकर विरोध में खड़े हो गए हैं तो भूपेश सरकार ने दमनकारी नीतियों का खुलकर सहारा लेना शुरू किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर संविदा विद्युत कर्मियों के आंदोलन व किसानों के आंदोलन को ट्वीट कर साथ देने की बात कही है।

गृह विभाग के आदेश का विरोध कर रही भाजपा
प्रदेश में अब किसी भी जिले में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के लिए 19 बिंदुओं पर स्थानीय जिला प्रशासन से अनुमति पर डॉ. रमन ने कहा कि क्या यह संभव है कि जिस प्रशासन का लोग विरोध करना चाहते हैं, वो अपने ही खिलाफ धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली की अनुमति देगा। बिना अनुमति के कार्यक्रम किया तो आयोजकों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। डॉ. रमन ने कहा भाजपा इस आदेश के खिलाफ न्यायालय जाएगी और प्रदेश की जनता, किसानों तथा प्रदेश के हित में काम कर रहे कर्मचारियों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित किए जाने के खिलाफ संघर्ष करेगी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button