‘फंदे से लटकी मिली प्रेमिका तो रेलवे पर मिला प्रेमी का शव’, जाँच में जुटी पुलिस

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कोतवाली थाना इलाके में दो भिन्न-भिन्न जगहों पर प्रेमी जोड़े के शव मिले हैं। लड़की का शव प्रेमी के घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला तो प्रेमी का शव रेललाइन पर क्षत-विशत स्थिति में बरामद हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर तहकीकात आरम्भ कर दी है। पुलिस इस मामले की तहकीकात ऑनर किलिंग के एंगल से भी कर रही है।

इसके साथ ही कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह ने कहा कि कटनी के रहने वाले 20 वर्षीय मोहित साहू का पन्ना जिले के आमागांव में अपने रिश्तेदार के यहां आना-जाना था। इस के चलते उसकी मित्रता वहां रहने वाली दुर्गा साहू, 18 वर्ष से हो गई थी। दोनों की दोस्ती नजदीकी में बदली तथा लड़की भी कटनी में आकर रहने लगी थी।

वही शुक्रवार रात को मोहित के परिजन एक विवाह कार्यक्रम में गए थे। घर पर लड़का अकेला था। शुक्रवार प्रातः मैहर रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव मिला। लड़के के घर में उसकी प्रेमिका दुर्गा का शव फांसी के फंदे पर झूलते मिला। पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के पश्चात् ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। वही इस घटना के बाद घर में मातम का मौहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button