बेटी की शादी से दो दिन पहले उजड़ गया ‘घर संसार’, पिता की आंखों के सामने सबकुछ हो गया जलकर खाक
सतना:
3 मई को है बेटी की शादी
दरअसल, 3 मई को रमेश द्विवेदी की बेटी सरिता की बारात आनी है, लेकिन शादी के महज दो दिन पहले लगी आग ने मानो पूरी दुनिया ही उजाड़ दी। अपनी आंखों के सामने जल रहे घर को देखते हुए पिता रमेश द्विवेदी की चित्कार सुनकर आपको विचलित कर सकती है। परिवार को समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या होगा? बेटी के हाथ पीले कैसे होंगे? सरकारी मदद की गुहार लगाई लेकिन इतनी जल्दी मदद मिलना संभव भी नहीं, लेकिन परिवार की मदद के लिए सैकड़ों हाथ आगे आए। किसी ने नगद राशि दी तो किसी ने किराना-राशन का सामान। कई लोगों ने को ऑनलाइन खाते में पैसे ट्रांसफर किए।
वहीं, कलेक्टर ने रेडक्रॉस से 25 हजार की मदद की, तो वहीं स्थानीय विधायक विक्रम सिंह ने 50 हजार, मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने 25 हजार रुपये दिए। वहीं, राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने पीड़ित परिवार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बात करते हुए उन्हें आर्थिक सहायता पहुंचाई। अब पीड़ित परिवार बेटी की शादी की चिंता से मुक्त है। कल धूमधाम से बेटी की बरात घर आएगी। जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार ने सर्वे किया है और सरकारी मदद की कागजी खानापूर्ति की। हर कोई उन लोगों की तारीफ कर रहा है जिन्होंने पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाई है।




