छत्तीसगढ़न्यूज़

पुरानी रंजिश पर मृतक संतोष यादव की धारदार हथियार से 17 वार कर किया हत्या।

✡️ नाम आरोपी

  1. सुरेंद्र उर्फ लालू सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी 19 साल,

02 संतोष सूर्यवंशी पिता भुवन सूर्यवंशी 42 साल दोनों निवासी गोकुल नगर गुरु थाना सकरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

✡️ मृतक – संतोष यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 32 साल निवासी गोकुल नगर घुरु थाना सकरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

🔯 अपराध क्रमांक -233/2022 धारा 302, 34 IPC

✡️ विवरण :- इस प्रकार है कि प्रार्थी विनोद यादव पिता मोती लाल यादव उम्र 27 साल निवासी गोकुल नगर घुरू थाना सकरी जिला बिलासपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि संतोष यादव के साथ पुरानी रंजिश को लेकर संतोष सूर्यवंशी वाद विवाद कर रहा था कि उसी समय संतोष सूर्यवंशी का बेटा सुरेंद्र उर्फ लालू सूर्यवंशी आया और दोनों मिलकर संतोष यादव को धारदार हथियार से सिर पीठ सीने तथा अन्य जगहों पर 17से ज्यादा वार किया गया गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी सकरी पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई इसी दौरान आरोपी पतासाजी जानकारी मिला कि मुख्य आरोपी
सुरेंद्र घटना कारित कर फरार हो गया है, जिसकी घेराबंदी हेतु एक टीम रवाना की गई कि नया बस स्टैंड के पहले तिफरा में आरोपी सुरेंद्र को पकड़ा गया एवं पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी सुरेंद्र उर्फ लालू सूर्यवंशी के पिता संतोष सूर्यवंशी भी घटना में शामिल था, जिसे उसके पड़ोसी के घर से घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रकरण के दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मर्डर में प्रयोग किए गए हथियार गड़ासा एक नग आरोपी के घर से बरामद किया तलवार एक नग तिफरा विष्णु चौक गोखले नाला किनारे से बरामदगी हुई साथ ही मर्डर स्पॉट से मिट्टि के सैंपल भी जब्त की गई और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

गोकुल नगर रोड़ घटना स्थल पर पुलिस टीम

🔯 सराहनीय भूमिका – उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, उपनिरीक्षक पीआर साहू, प्रधान आरक्षक राजेश्वर क्षत्री, राधेश्याम मरावी, आरक्षक मिथिलेश सोनी, जय साहू, अभिजीत डाहिरे , तरुण केसरवानी एवं मालिक राम साहू की विशेष भूमिका रही

Show More
ANIL SHUKLA

ANIL SHUKLA

REPORTER

◾जिलाध्यक्ष - छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन, रायपुर

Back to top button