भाजपा नेता के ट्वीट पर मचा बवाल स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने जगदलपुर थाने में कराई एफ आई आर दर्ज

आशीष तिवारी
आपकी आवाज
*भाजपा नेता के ट्वीट पर मचा बवाल स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने जगदलपुर थाने में दर्ज कराई एफआईआर:-
*रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने जगदलपुर थाने में भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाई है।
* मामला काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी की छवि धूमिल करने के प्रयास से किये गए ट्वीट की है, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने आपत्ति जताई है।
भाजपा के नेता कपिल मिश्रा के ट्वीट पर बवाल मच गया जिसमें राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी पर भारत सरकार के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया गया है।
*जिसकी शिकायत छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने भाजपा के तीन नेताओं पर जगदलपुर पुलिस थाने में निरीक्षक एमन साहू  को शिकायत पत्र सौंपा है तथा तीनो भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
*एफआईआर दर्ज कराने के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के साथ युवा काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी,पूर्व महापौर जतिन जायसवाल एवं जिला काँग्रेस के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a review