स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का जगदलपुर विश्राम भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस

आशीष तिवारी
आपकी आवाज
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का जगदलपुर विश्राम भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस:-
*छत्तीसगढ़/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव का जगदलपुर के विश्राम भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस सम्पन्न हुआ तथा क्षेत्र के पत्रकार साथियों के प्रश्नों का जवाब दिया।
*इस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री ने ढाई साल वाले सस्पेंस के सवाल पर जवाब दिया कि अब ज्यादा देर तक इसे नही खींच सकते।ढाई साल तो बीत गए और वो बात भी खत्म हो गई अब आज के दिन कि है कि कुछ होगा या नही।
*पत्रकारों ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से सवाल किया कि उम्मीद है या नही इस पर मंत्री सिंहदेव ने कहा कि उम्मीद तो अभी भी है।
पत्रकार के एक सवाल जिसमें यह पूछा गया कि क्या जय वीरू की जोड़ी सलामत है,इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम लोग साथ मे काम कर ही रहे हैं।
एक सवाल जिस पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से यह पूछा गया कि जिला प्रशासन और प्रशाशनिक अधिकारी आपके कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं इस पर मंत्री सिंहदेव ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी तो नही लेकिन यह देखने मे जरूर आया है जो देखने मे बिल्कुल नया सा लगा कि कलेक्टर तथा एसपी शिस्टाचार में भी इनकी उपस्थिति दंतेवाड़ा में भी नही हुई और यहाँ भी नही हुई। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि यह एक सामान्य सी चीज़ है कि शिस्टाचार रखना चाहिए।
अगर कोई आपसे उमर मे बड़ा आया है या फिर प्रोटोकॉल में कोई बड़ा आया है तो यह सामान्य शिस्टाचार है इसमें कोई बड़ा या छोटा नही होता है।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने आगे कहा कि अगर कोई मुझसे मिलने नही आएगा तो मुझे ऐसा नही लगता कि मैं छोटा हो जाऊँगा या कोई मुझसे मिलने आये तो वो छोटा हो जाएगा इसमें कोई छोटे बड़े की बात नही है, समाज मे जो शिस्टाचार कि अवव्यवस्था है उसका पालन जरूर करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button