डोंगरगढ़ भूमाफियाओं ने किया प्राचीन गणेश शिव मंदिर पर कब्जा, SDM कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठे 81 साल के पुजारी

डोंगरगढ़: शहर में भू माफियाओं ने प्राचीन गणेश शिव मंदिर पर कब्जा कर लिया है, जिसके कारण मंदिर के 81 साल के बुजुर्ग पुजारी अपनी जगह वापस दिलाने प्रशासन से गुहार लगाई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर पुजारी अब SDM कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

भूमाफियाओं ने किया कब्जा

धरने पर बैठे गणेश जोशी ने बताया की दो महीने पहले जमीन दलाल श्याम अग्रवाल और दो लोग मंदिर दर्शन के बहाने आए फिर मंदिर की जगह को बेचने की बात कही। पुजारी ने मना करने पर धमकी दी गई। इस दौरान बीमार होने पर अस्पताल में एडमिट थे।

SDM ने कही जांच कराने की बात

इसी का फायदा उठाते हुए भूमाफियाओं ने 54 सागोन के पेड़ों को काटकर जमीन को समतल कर दिया और उस पर कब्जा कर लिया। इधर एसडीएम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a review