
भूपेंद्र गोस्वामी
आपकी आवाज
*युवा कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष के प्रयास से दर्रीपारा में नया ट्रांसफार्मर लगा
दर्रीपारा। जिला मुख्यालय गरियाबन्द से लगभग 25 किमी दूर ग्राम दर्रीपारा में यशवंत कुमार यादव युवा कांग्रेस ब्लाँक अध्यक्ष के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिससे सभी किसानों एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर है क्योंकि बहुत दिनों से ग्राम दर्रीपारा में ट्रांसफार्मर खराब होने से किसानों एवं ग्रामीणों को बिजली की बहुत समस्या हो रही थी। इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा फोन करके युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं वैद्यराज संघ जिला सचिव गरियाबंद तथा वर्तमान में युवा कांग्रेस बिंद्रानवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी 2022 यशवंत कुमार यादव को अवगत कराया गया तो यशवंत कुमार यादव ने तुरंत विद्युत विभाग को अवगत कराया जिसके बाद विद्युत विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।जिससे सभी किसानों एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर है। जिसमें आज प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं वैद्यराज संघ जिला सचिव गरियाबंद एवं वर्तमान में युवा कांग्रेस बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी 2022 यशवंत कुमार यादव, युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष- गोपाल कुमार नेताम, महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद- नोहर देवांगन, युवा ग्राम अध्यक्ष मोहदा -नुतन मरकाम,सुरेश कुमार सोम,उपसरपंच प्रतिनिधि कमलेश कुमार बघेल,नंदकुमार साहू,संजू नेताम,लक्ष्मण यादव,भानुप्रताप यादव,फिरोज अली,सोमनाथ नेताम आदि उपथित थे। युवा कांग्रेस ग्रामीण ब्लाँक अध्यक्ष यशवंत कुमार यादव एवं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को आभार व्यक्त किया।