देश विदेश

कांग्रेस चिंतन शिविर: 60 नेताओं के साथ ट्रेन से उदयपुर जाएंगे राहुल गांधी, CM भूपेश समेत छत्तीसगढ़ के ये नेता भी होंगे शामिल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का चिंतन शिविर कल से राजस्थान के उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस चिंतन शिविर में शामिल होने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करीब पांच दर्जन नेताओं के साथ ट्रेन से उदयपुर के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि उदयपुर चिंतन शिविर में कांग्रेस का पूरा ध्यान संगठन में बदलाव पर होगा साथ ही अगले लोकसभा चुनाव 2024 की कार्य योजना बनाने पर भी फोकस होगा।

बता दें कि कल यानि 13 मई को दोपहर 2 बजे से चिंतन शिविर की शुरूआत होगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के भाषण से चिंतन शिविर की शुरुआत होगी। ​मिली जानकारी के अनुसार चिंतन शिविर में 430 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो प्रदेश के CM भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, और राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी भी शिविर में शामिल होंगे। सीएम भूपेश बघेल राहुल गांधी के साथ ही ट्रेन से उदयपुर जाएंगे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button