ब्रेकिंग न्यूज , रायपुर में स्टेट हेलीकॉप्टर क्रैश, दो की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। रायपुर एयरपोर्ट पर एक स्टेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। यह घटना लैंडिंग के दौरान घटित हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे जिनमें एक की मौत हो गई है तो वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह खबर अपडेट हो रही है। रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. इसमें 2 पायलट सवार थे. लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. इस हादसे में 2 पायलट की मौत हो गई है. रायपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय ने हादसे की पुष्टि की है.

 

Share This Article
Leave a review