संपत्ति विवाद के चलते भतीजे ने बड़े पिता पर किया टांगिया से वार

आप की आवाज
*तमनार के ग्राम कसडोल में सम्पत्ति विवाद में भतीजे ने बड़े पिता पर टांगीया से किया वार*…
*आहत का के.जी.एच. में निधन, आरोपी को तमनार पुलिस ली हिरासत में*…
*रायगढ़* । आज  13 मई 2022 को सुबह ग्राम कसडोल का कोटवार केशव साहू  36  थाना तमनार आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पड़ोस में गंगाराम साहू का मकान है । गंगाराम साहू तीन भाई हैं, सबसे बड़ा गंगा साहू है, उससे छोटा ठंडा राम जो फौत हो गया है और सबसे छोटा जगदीश साहू है जिसके दो लड़का और दो लड़की है । गंगाराम साहू का पत्नी, बच्चे नहीं है, इस कारण जगदीश का छोटा बेटा सुधेश्वर साहू उसका देखभाल करता है जिस पर गंगाराम साहू सुधेश्वर साहू के नाम अपनी सारी संपत्ति को सौंप दिया था । इसी रंजिश को लेकर जगदीश का बड़ा लड़का हितेश्वर साहू, गंगा राम साहू को हमेशा झगड़ा विवाद करता था । आज दिनांक 13/05/022 के सुबह पड़ोसी बताएं कि सुबह करीब 8:00 बजे गंगा राम साहू के आंगन में उसका बड़ा भतीजा हितेश्वर साहू गंगाराम को धारदार तकिया से दाहिने कनपटी के पास मारकर चोट पहुंचाया है । गंगाराम को काफी चोट है, काफी खून निकल रहा है । तब जाकर गंगाराम के घर पहुंच कर देखे, गंगा राम साहू सुधेश्वर साहू के नाम सारी संपत्ति को सौंप देने के रंजिश को लेकर हितेश्वर साहू गंगाराम को गाली गलौज कर हत्या करने के आशय से टंगिया से मारकर गंभीर चोट पहुंचाया है । आहत को डायल 112 वाहन द्वारा सीएचसी तमनार ले जाकर भर्ती कराया गया जहां से उसे केजीएच रायगढ़ रिफर किया गया । कोटवार केशव साहू के रिपोर्ट पर थाना तमनार में आरोपी हितेश्वर साहू के विरूद्ध अपराध क्रमांक 107/2022 धारा 294, 506, 307 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना तमनार से पुलिस टीम आरोपी पतासाजी के लिये ग्राम कसडोल पहुंची, आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है । आहत गंगा राम साहू के KGH में फौत होने की जानकारी प्राप्‍त हुई है । आरोपी को कल न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button