न्यूज़

जन्मदिन की पार्टी में मचा बवाल, केक की जगह कटे इंसान, हुई मौत

देहरादून: उत्तराखंड के थाना लक्ष्मण झूला इलाके के गट्टूगाड़ में दो जंगल कैंप संचालकों में आपस में झगड़ा हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि एक पक्ष के 4 व्यक्तियों ने एक कर्मचारी का धारदार हथियार से क़त्ल कर दिया। पुलिस ने तीन अपराधियों को हिरासत में ले लिया है।लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह शिवालिक कैंप का संचालन करते हैं। शिवालिक कैंप के पास में ही एकलव्य कैंप भी है। आसपास में कैंप होने के चलते दोनों पक्षों में अक्सर झगड़ा होता रहता है।

शुक्रवार देर रात एकलव्य कैंप में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी के चलते शिवालिक एवं एकलव्य कैंप संचालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है एकलव्य कैंप के 4 कर्मचारी शिवालिक कैंप में घुस आए। दोनों पक्षों के बीच खूब मारपीट हुई। इसी बीच एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिवालिक कैंप के कर्मी यशपाल (22) निवासी माला गांव, यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल पर हमला कर दिया।

वही कर्मचारी को गंभीर स्थिति में SPS राजकीय चिकित्सालय लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

Show More

Bhimsen Tiwari

प्रधान संपादक
Back to top button