छत्तीसगढ़न्यूज़

संस्कार स्कूल ने छत्तीसगढ़ का लहराया परचम राष्ट्रीय लाठी चैम्पियनशिप में जीते चार गोल्ड

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जयपुर में आयोजित हो रही राष्ट्रीय लाठी चैम्पियनशिप में चार गोल्ड जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम राष्ट्रीय स्तर पर फहरा दिया है। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ से ट्रेडिशनल लाठी संस्था छत्तीसगढ़ के द्वारा टीम का चयन छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी द्वारा किया गया था। जिसमें संस्कार स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। संस्कार स्कूल के चार विद्यार्थियों अभिराज शर्मा, वैष्णवी राय, सर्वज्ञ मिश्रा एवं दिव्यांश देवांगन का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था। पिछले दिनों जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ये चारों खिलाड़ी अपनी कोच श्रीमती कांति मानिकपुरी के निर्देशन में पहुंचे थे। वहां पर उन चारों खिलाडिय़ों ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए लाठी में अपना हुनर कौशल दिखाते हुए सभी मैच जीतकर फाईनल में प्रतिद्वंदी को मात देकर गोल्ड पर कब्जा किए। खिलाडिय़ों की सफलता पर रायगढ़ जिला ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ से खेल से जुड़े हुए लोग बधाई देकर प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं। संस्था के प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा, एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी.देवांगन सहित सभी शिक्षकों ने बधाई देते हुए भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी है।
जाएंगे विदेश अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु
जयपुर से कोच कांति मानिकपुरी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाले सभी प्रतिभागियों को साउथ एशियन लाठी चैम्पियनशिप में शामिल होने का मौका मिलेगा। जिसमें 20 देश के खिलाड़ी शामिल होंगे। जल्द ही इसके लिए स्थान एवं समय को तय कर लिया जाएगा। लाठी चैम्पियनशिप में पहला मौका होगा। जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भागीदारी करेंगे।
हमारा उद्देश्य बच्चों का संपूर्ण विकास है=रामचन्द्र
मार्गदर्शक संस्कार पब्लिक स्कूल
रामचंद्र का कहना है कि हमारा उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी कीड़ा बनाना नहीं है बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास करना है। यही कारण है कि संस्कार स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, ड्राईंग, वादविवाद आदि विषयों पर भी ध्यान देकर व्यक्तित्व विकास किया जाता है। बच्चों की सफलता पर हम सभी बहुत प्रसन्न है। आगे भी इस प्रकार के मौके बच्चों को दिए जाते रहेंगे। बच्चों के माता-पिता सहित पूरे रायगढ़ वासियों को बहुत-बहुत बधाई।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button