प्यार में पागल युवक ने लड़की के घर में घुसकर किया प्रपोज, फिर कुछ देर बाद हो गई ऐसी हालत

कवर्धा। जिले के बाजार चारभाठा चौकी अंतर्गत ग्राम धमकी में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने खौफनाक कदम उठाया है। प्यार में लड़की का इनकार करने से नाराज युवक ने अपने हाथ की नस काट ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक रूपेश सिसोदिया गांव की ही एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था, उनसे प्रेम का इजहार करने लड़की के घर पहुंच गया। लेकिन लड़की ने रूपेश के प्यार को इनकार कर दिया। इस दुखी युवक ने ब्लेड से हाथ की नस काट ली।

  इस बीच तड़पते रूपेश को देखकर लोगों के होश उड़ गए। तुरंत 112 की टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की माने तो युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a review