IPL मैच देखने के दौरान पति-पत्नी की हत्या, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

समाचार संकलनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर के राम बाग इलाके में कल रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहाँ IPL मैच देखने के दौरान पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह जब मृतक का पिता नीचे उतरे और शव देख कर उनकी चीख निकल गई। मकान मालिक द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना, ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी, DCP वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने कहा कि घटना बेहद गंभीर है। परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी घटना के खुलासे के लिए तीन टीम लगाई गई हैं। जल्द मामले में खुलासा होगा। राम बाग के रहने वाले शिवम तिवारी (27) और पत्नी रूबी (25) बुधवार रात टीवी पर IPL का मुकाबला देख रहे थे। शिवम के पिता दीप तिवारी ने बताया की वो भी वहा मौजूद थे और करीब 11.30 बजे घर की छत पर सोने के लिए चले गए थे।

सुबह करीब साढ़े छह बजे वो नीचे उतरे तो दोनो के लहूलुहान शव देखे। शिवम का अर्धनग्न शव के बगल में ही रुबी का शव पड़ा हुआ था। दोनो के सिर विपरीत दिशा में थे। पुलिस ने घर से एक स्टील का तसला बरामद किया है, जिसमे लाल रंग का पानी भरा हुआ था। आशंका जताई जा रही है की कातिल ने उसमें खून से सने हाथ या फिर हथियार धोया गया है।

समाचार संकलनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button