छत्तीसगढ़

जीरम घाटी हमले की 9वीं बरसी आज, धरसींवा में शहीदों के नाम स्मारक, MLA अनिता योगेंद्र शर्मा करेंगी भूमिपूजन

खरोरा।  जीरम घाटी के शहीदों की याद में धरसींवा में स्मारक बनाया जाएगा। इसका भूमिपूजन आज विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा भूमिपूजन करेंगी। स्मारक में शहीद नन्द कुमार पटेल, शहीद उदय मुदलियार समेत कई शहीदों की प्रतिमा बनेगी। उल्लेखनीय है कि 25 मई को ही जीरम घाटी में नक्सली हमले में कांग्रेस के बड़े नेता शहीद हुए थे।

जीरम घाटी हमले की 9वीं बरसी आज

आज से 9 साल पहले 25 मई 2013 को जीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस के काफिले पर हमला किया था। हमले में 30 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई। इसमें अजीत जोगी को छोड़कर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के उस वक्त के अधिकांश बड़े नेता और सुरक्षा बल के जवान शहीद हुए।

इस हमले का बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा पर नक्सलियों ने बेहद खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतारा था। उनके शरीर पर करीब 100 गोलियां दागीं और चाकू से 50 से ज्यादा वार किए। बता दें कि नक्सलियों को उखाड़ फेंकने के लिए महेंद्र कर्मा ने ही ‘सलवा जुडूम’ का नेतृत्व किया था। इससे बौखलाए नक्सलियों ने घेरकर मार डाला।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button