सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ने कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे के जन्मदिन पर साजा पहुंच दी बधाई

छत्तीसगढ़। कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने सहयोगियों सहित साजा पहुंचकर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को दिया जन्म दिवस की बधाइयां, प्रदेश के कृषि आयकट,जल संसाधन, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी एवं उद्यानिकी विभाग के मंत्री श्री रविंद्र चौबे आज अपना 65वां जन्म दिवस मना रहे हैं, इस अवसर पर बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक श्रीवास, मार्गदर्शक, जिला पंचायत सदस्य/ जिला योजना समिति सदस्य बिलासपुर, मार्गदर्शक, पार्षद वार्ड क्रमांक 68 नगर निगम बिलासपुर, . डी आरओ अरुणाचल प्रदेश अपने सहयोगियों सहित विधानसभा क्षेत्र साजा मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे को जन्म दिवस की बधाइयां दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ कृषि मंडी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर पंडित नवल किशोर शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंडित महेश मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के महासचिव कौशल श्रीवास्तव, गणेश वर्मा, पार्थ कुमार,पंडित जितेंद्र शर्मा, आदि जन उपस्थित थे, . कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने अपने जन्मदिवस पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्रिलोक श्रीवास के सहयोगियों के उनके विधानसभा मुख्यालय पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a review