न्यूज़

नाज़ायज़ संबंधों के शक में युवक की हत्या, आरोपी ने कनपटी पर मारी गोली

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नाज़ायज़ संबंधों के शक में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस फायरिंग में गांव का अन्य युवक भी जख्मी हो गया है. फिलहाल लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में उसका उपचार किया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. दरअसल, मलिहाबाद इलाके के रसूलपुर गांव का चैनू बेता (35 वर्ष) पास के ही एक नहर पर नहाने के लिए गया था. इसी बीच विमलेश उर्फ राका ने चैनू का रास्ता रोककर उसे गोली मार दी, जिससे चैनू जख्मी होकर जमीन पर गिर गया.

आरोपी ने एक और गोली चलाई जो कि चैनू की कनपटी पर जा लगी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. आरोपी यहीं नहीं रुका. वह वारदात को अंजाम देने के बाद गांव गया. वहां हवाई फायरिंग की और भाग गया. इस हवाई फायरिंग में सतीश नामक युवक को गोली लग गई. जख्मी सतीश को फ़ौरन लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. गोलीबारी की इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि आरोपी विमलेश को संदेह था कि उसकी पत्नी के चैनू के साथ नाज़ायज़ संबंध हैं. इसी के कारण गुस्से में उसने चैनू को मार डाला. लखनऊ ग्रामीण हृदेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है. वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button