देश विदेशहेल्थ

World Food Safety Day 2022: क्यों मनाते हैं वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे? अपनाएं खाने से जुड़ी ये अच्छी आदतें

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

World Food Safety Day 2022: वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 7 जून को मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को साफ, सुरक्षित और पौष्टिक खाने के महत्व को बताना है और उनके प्रति जागरूक करना है. बता दें कि इस दिन की शुरुआत साल 2019 में यूनाइटेड नेशंस और विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा शुरू की गई थी. बता दें, हर साल दुनिया भर में 60 करोड़ लोग खराब खाने के सेवन से बीमार होते हैं यानी 10 में से एक व्यक्ति खराब खाने के कारण बीमार हो जाता है. ऐसे में लोगों को खाने से जुड़ी अच्छी आदतों के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन आदतों को अपनाकर स्वस्थ खान-पान का सेवन किया जा सकता है. पढ़ते हैं आगे…

खाने से जुड़ी अच्छी आदतें

  1. व्यक्ति को किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धोना चाहिए. इससे अलग जिस किसी चीज का सेवन कर रहे हैं उसे भी अच्छे से धोएं. सब्जी, चिकन, मांस, अनाज आदि को अच्छे से साफ करके ही ग्रहण करें. इसके अलावा जिस बर्तन में खाना ले रहे हैं उस बर्तन को भी अच्छे से धोएं. कॉकरोच, मक्खी, चींटी आदि बर्तनों में खतरनाक बैक्टीरिया फैला सकते हैं.
  2. हमेशा कच्चे और पके हुए फूड्स को अलग अलग रखें. पके हुए भोजन को कच्चे फूड्स के साथ इसलिए नहीं रखना चाहिए क्योंकि इन में बहुत जल्दी बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिसके कारण पका फूड खराब हो सकता है.
  3. अधपके खाने का सेवन नहीं करना चाहिए. हमेशा खाने को अच्छे से पका कर ही इसका सेवन करना चाहिए. ऐसे में बैक्टीरिया से कीटाणु नष्ट हो जाते हैं.
  4. जब भी खाना पकाएं तो साफ पानी और सही सामग्री का इस्तेमाल करें. खाना बनाने और पीने के लिए हमेशा साफ पानी का इस्तेमाल करने से सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है.
Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button