पति-पत्नी के विवाद में दो मासूमों की जान चली गई, क्या है मामला, पढ़िए पूरी खबर



नर्मदापुरम। पति-पत्नी के विवाद में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने दो मासूमों के साथ नर्मदा नदी में छलांग लगा दी, जिससे दो मासूम की मौत हो गई और पति बच गया।जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम के सोहागपुर ग्राम गुंदराई के रहने वाले राजेश अहिरवार एवं उसके पत्नी का लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान ही राजेश ने पत्नी को लकड़ी से मार दिया था, जिससे उसके पैर में चोट आई थी। पति राजेश ने इलाज के लिए पत्नी को नर्मदापुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को वे अपने दोनों बच्चों चार साल की बेटी ओमवती और 22 माह के बेटे सार्थक को लेकर पत्नी से मिलने अस्पताल पहुंचा था।जहां दोनों पति-पत्नी में फिर से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद राजेश दोनों बच्चों को अस्पताल से लेकर नर्मदा पुल पर पहुंचा और बच्चों के साथ छलांग लगा दी। पुलिस-प्रशासन ने युवक को करीब एक किलोमीटर दूर से बचा लिया और अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन बच्चों के शव दूसरे दिन सुबह मिले ट्राइडेंट कंपनी के पानी की टंकी के पास मिले। जिन्हें एसडीआरएफ के जवानों ने और पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button