
अगर आप अच्छे स्कॉलर हैं और आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ऑनलाइन कोर्स (Start Your Online Classes) शुरू कर सकते हैं. बैंक, SSC से लेकर सिविल सर्विस की तैयारी भी अब ऑनलाइन हो रही है. इसके अलावा, बच्चों की पढ़ाई के लिए भी ऑनलाइन टीचर्स की डिमांड है. कई सारे ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जो सिर्फ ऑनलाइन कोर्स से कई करोड़ का टर्नओवर बना रहे हैं. इसमें आपको निवेश भी ज्यादा नहीं करना होगा.
अगर आप घर बैठे बिजनेस करना चाहते हैं तो ब्रेड बनाने का काम शुरू कर सकते है. इसे बनाकर आप बेकरी या बाजार में सप्लाई कर सकते हैं. इसमे निवेश भी अधिक नहीं करना होता है. Lockdown के बाद ब्रेड के बिजनेस ने जोर पकड़ा है. आप सिर्फ 10,000 रुपये में इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं. इसके लिए आपको गेहूं का आटा या फिर मैदा, नमक, चीनी, पानी, बेकिंग पाउडर या ईस्ट, ड्राई फूड और मिल्क पाउडर जैसे मटेरियल की जरूरत होगी.




