गर्लफ्रेंड से की जमकर मारपीट और आधी रात सड़क पर छोड़ भाग गया प्रेमी, फिर ट्रक ड्राइवर ने की मदद

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरोना इलाके में एक युवक ने अपने ही प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी. आरोपी युवक ने युवती को कार में जबरदस्ती बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया और लोहे की पंच और बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की. युवती किसी तरह मेन रोड तक आई और ट्रक ड्राइवर से फोन लेकर परिजनों से संपर्क किया. इसके बाद इस संबंध में उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. उससे जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जा सकती है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती को गंभीर चोट आई है. वारदात के बाद से आरोपी फरार है. रायपुर पश्चिम एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे ने बताया कि रायपुरा विकास विहार निवासी युवती प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है. उसका कॉलोनी में रहने वाले नवनीत तिवारी से पिछले 9 साल से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों के बीच कुछ दिनों से बातचीत बंद थी. बीते शनिवार की रात युवती जब ड्यूटी से आ रही थी. तब रास्ते में उसे नवनीत मिल गया. उसने युवती को बातचीत करने के लिए अपने घर के पास बुलाया और फिर उसे जबरदस्ती कार में बैठा कर मारपीट की. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जल्द ही सफलता मिलेगी. युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है.

रायपुर में लगातार हो रहे अपराध
बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. प्रेमिका से मारपीट के मामले में जांच चल ही रही है. इसी बीच बीते रविवार की रात को वीआईपी रोड पर लड़के और लड़कियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लड़के व लड़कियों का गुट आपस में लड़ाई करते नजर आ रहा है. इस वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने मामले में 4 लड़कों और 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button