छत्तीसगढ़

राहुल साहू को बचाने 40 घंटे से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, टनल बनाने का काम अब भी नहीं हुआ शुरू

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा क्षेत्र के पिहारिद गांव में बोरवेल में गिरे बालक को सुरक्षित निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन बीते 40 घंटे से जारी है। घटना स्थल पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। दूसरी ओर सीएम भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ले रहे हैं।

60 ​फीट गहरे बोरवेल में फंसे राहुल को निकालने सुरंग खोदी जा रही है। इसके लिए एक स्टोन ब्रेकर, तीन पोकलेन, 3 जेसीबी, 3 हाइवा, 10 ट्रैक्टर, तीन वाटर टैंकर, 2 डीजल टैंकर, 1 हाइड्रा, 1 फायर ब्रिगेड, 1 ट्रांसपोर्टिंग ट्रेलर, तीन पिकअप, 1 होरिजेंटल ट्रंक मेकर और 2 जेनरेटर का उपयोग किया जा रहा है। दो एम्बुलेंस भी तैनात किया गया है।

आज सुबह दिया गया केला और ग्लूकोज

राहुल साहू के एक्टिविटी को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। तड़के सुबह राहुल को केला और ग्लूकोज दिया गया। । पाइप से ऑक्सीजन पहुचाई जा रही है। वहीं आज भी राहुल को बाहर निकालने में समय लग सकता है। क्योंकि अभी तक टलन बनाने का काम अभी भी शुरू नहीं हुआ है। गहराई में चट्टान और पत्थर होने के कारण भी ज्यादा समय लग रहा है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button