न्यूज़

आम आदमी पार्टी किसानों के साथ है,,,, उनकी हर लड़ाई में हम उनके साथ हैं,,,,परवेज़ खान जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू-12.6.22

आम आदमी पार्टी किसानों के साथ है,,,, उनकी हर लड़ाई में हम उनके साथ हैं,,,,परवेज़ खान जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी

पखांजूर…
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने काकेर कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप कर पीड़ित किसानों को उनके खून पसीने की कमाई दिलवाने की पहल करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि खुद एक किसान होने के नाते वे किसानों के दुख को महसूस कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में कानून की व्यवस्था को छिन्न भिन्न कर रखा है।अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि उनके दिल मे अब कानून का ज़र्रा बराबर भी डर नही रह गया है।कानून भी अब अपराधियो के पक्ष में खड़ा नज़र आता है।
परवेज खान ने कहा कि भूपेश सरकार में किसानों की जो दुर्गति हुई है वो इस से पहले कभी देखी नही गई और कभी नही हुई।खाद की समस्या बारदाने की समस्या तो होती ही है,लावारिश पशुओं की समस्या भी अब विकराल होती जा रही है।आवारा पशुओं से अगर कुछ फसल बच जाए तो व्यापारी किसानों की मेहनत की कमाई खा रहा है।परवेज खान ने मांग की कलेक्टर हस्तक्षेप कर किसानों का पूरा पैसा दिलवाएं और दोषियों को पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि फिर कोई किसानों की मेहनत पर डाका न डाल सके।

वही आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ऋषिकेश मजूमदार ने कहा कि कांग्रेस के सरकार के चलते हुए क्षेत्र में धान घोटाला,गौठान घोटाला,किसी दूसरे व्यक्ति का पैसा आहरण घोटाला,अनेको प्रकार के घोटाला सामने आ रहा है पर किसनो के साथ मक्का का पैसा लेकर धोखाधड़ी ये आम पार्टी बर्दास्त नही करेगी मक्का किसनो के हक का महेनत का पैसा का भुगतान शत प्रतिशत करना ही होगा जिसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता किसनो से कंधे से कंधे मिलाकर सड़क की लड़ाई लड़ेगी।किसान दो दिन से धरना प्रदर्शन कर रही है जिसको देखते हुए आम आदमी पार्टी भी उनलोगों के समर्थन करने में लगे है जिससे कि किसनो का उचित मक्का का पैसा मिले जिससे किसान बैंको का लोन और आगे रवि सीजन में धान की बोआई रोपाई और खाद बीज ले पाए।कृषि प्रधान क्षेत्र होने के नाते किसनो को खेती बाड़ी के लिए फसल उगाकर उस फसल को बेच कर जीवन जापान करना पड़ता है।यदि इस प्रकार से हर वर्ष किसनो को किसी न किसी के द्वारा ठगा जायगा तो एक दिन किसान आर्थिक स्थिति के बोझ के तले डूब जाएंगे और विवश होकर कुछ गलत कदम उठाने पर मजबूर हो जाएंगे।
हमारा मांग है कि जो व्यापारी किसनो के साथ ठगी कर रहे है शासन प्रशासन जल्द कुछ किसनो के हित मे करे जिससे किसानों को आर्थिक परिस्तिथि खराब होने का चिंता न रहे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button