
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
गुरूवार 16 जून को मिडिल स्कूल कोरदा में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर व मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष बैजनाथ वर्मा ने प्रवेशोत्सव पर सभी छात्र-छात्राओं को नए शिक्षा सत्र का बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिए। और पढ़ लिखकर गांव का नाम ऊंचा करने की उम्मीद बच्चों से जताई और कहा कि शिक्षा के बिना विकास की कल्पना अधूरी है, पढ़ लिखकर ही बच्चे विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकते है। वर्मा ने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आकर अच्छे से पढ़ाई करने की बात कही। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बैजनाथ वर्मा, पंच अश्वनी वर्मा, फागुलाल रात्रे, चन्द्रमणी वर्मा, शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा जय मां वैष्णो देवी स्व सहायता सकूह की दुर्गाबाड़ी, गीताबाली बंदे, इन्द्रबाई बंदे प्रमुख रूप से उपस्थित रही।




