छत्तीसगढ़

प्रेमिका ने कहा- शादी करो, या मार दो : नाबालिग प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला, फिर मंगेतर के साथ मिलकर फांसी पर लटकाया

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक नाबालिग प्रेमी ने अपनी मंगेतर के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही हत्या के बाद प्रेमिका के शव को फांसी से लटका दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने दोनों नाबालिग और उसकी मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का नाम किरण मरपची बताया जा रहा है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र के ऐंठी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार ऐंठी गांव निवासी किरण मरपची 9 जून को गांव धनपुर जाने के लिए साइकिल से निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। तीन दिन बाद 12 जून को उसका शव परसा प्लांट में फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की का गांव के ही एक नाबालिग के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस ने संदेह के आधार पर नाबालिग को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी सगाई हो चुकी है। किरण उसकी पहली प्रेमिका थी। वह गांव आई और उस पर शादी का दबाव बनाने लगी। कहा कि शादी करो, नहीं तो मार दो। इस पर उसने किरण की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर अपनी मंगेतर के साथ मिलकर शव को प्लांट में फांसी से लटका दिया और उसके मोबाइल के सिम को तोड़कर फेंक दिया फिर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मोबाइल और साइकिल जब्त कर ली और दोनों नाबालिग और उसकी मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button